पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
14-Oct-2023 10:20 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान पर नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक पुलिस जीप ने सोए हुए शख्स को कुचल डाला है। उसके बाद पुलिसकर्मी इस युवक हो अस्पताल में छोड़कर भाग गए है पुलिसकर्मी।
मिली जानकारी के अनुसार, सिवान में पुलिस जीप ने एक शख्स को सोए हुए अवस्था में कुचल दिया। घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल हो जिसे अस्पताल में छोड़कर पुलिस मौके से भाग निकली। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हुसैनगंज पुलिस की टीम गश्ती पर निकली थी, तभी छोटकी बधौनी गांव के पास एक सोए हुए शख्स को पुलिस की जीप ने कुचल दिया। घायल शख्स की पहचान छोटकी बधौनी गांव निवासी सुदर्शन बिन के रूप में हुई है।
वहीं, इस घटना की सुचना मिलते ही आस - पड़ोस के कई समाजसेवी अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद उनलोगों ने बताया कि पुलिस जीप घायल अवस्था में शख्स को अस्पताल में छोड़ कर भाग गई है। जिसके बाद से उन्होंने पीड़ित का इलाज कराया है। सुदर्शन बिन का पैर फ्रैक्चर हो गया है और उसे डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है।
उधर, इस पूरे मामले पर जब थाना प्रभारी विजय यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अनिल बाबू दरोगा गश्ती दल लेकर निकले हुए थे। तभी एक शख्स के पैर पर पुलिस जीप चढ़ गई है। वह शख्स बोरा ओढ़ कर सड़क किनारे सोया हुआ था, बोरे की वजह से चालक को समझ नहीं आया और वाहन उस शख्स पर चढ़ गया। जब वो चिल्लाया तो उसे पुलिस वालों ने उठाकर अस्पताल भर्ती कराया है।