ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
14-Nov-2022 01:25 PM
By amit kumar
SASARAM: रोहतास में दहेज लोभी ससुरालवालों ने एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुरालवाले महिला के शव को जलाने जा रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे मायके वालों ने उन्हें धर दबोचा। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल के लोग अक्सर उनकी बेटी के प्रताड़ित किया करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतका की पहचान सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के भडकुडियां निवासी अंशु देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले और दहेज की मांग को लेकर अक्सर अंशु देवी के प्रताड़ित किया करते थे। मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान देहज देकर बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। महिला का पति और उसके ससुराल के लोग सोने के चेन की मांग कर रहे थे और जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो अंशु को मौत के घाट उतार दिया।
अंशु के ससुराल में पड़ोस के रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी उसके मायके वालों को दी। ससुराल के लोग बिना कोई जानकारी दिए अंशु का शव जलाने ले जा रहे थे, तभी मायके के लोग पहुंच गए और उन्हें शव जलाने से रोक दिया। मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।