पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
11-Oct-2023 05:38 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में पेपर लीक के कारण रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दानापुर पुलिस की टीम ने मनेर और दुल्हिन बाजार में छापेमारी कर एसएसबी जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े सॉल्वर गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने उनके पास से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहटा के रहने वाले अजय उर्फ दीपक और दुल्हिन बाजार के निवासी रमेश कुमार उर्फ अनुराग के तौर पर हुई है। अजय एसएसबी का जवान है और पैसे लेकर दूसरों की जगह परीक्षा देता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों के पास से बरामद मोबाइल फोन के जरीए पुलिस उनके अन्य साथियों को तलाश कर रही है।
इस मामले में पुलिस ने बीएस कॉलेज के के हॉस्टल से बीते 30 सितंबर की रात सिंगोड़ी के दोखारा के रहने वाले रंधीर कुमार को गिरफ्तार किया था। रंधीर स्कॉलर को परीक्षा में बैठाता है। छानबीन के बाद गोलापर के रहने वाले अभिमन्यु को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में गिरोह के दो सदस्यों दुल्हिन बाजार से रमेश कुमार उर्फ अनुराग एवं मनेर से बिहटा के आनंदपुर निवासी अजय कुमार उर्फ दीपक का नाम सामने आया था।
जिसके बाद दानापुर पुलिस की टीम ने सोमवार रात छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से बरामद मोबाइल फोन के जरीए पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा होने की संभावना है।