बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Jul-2024 02:31 PM
By First Bihar
PATNA: पेपर लीक के कारण रद्द हो चुकी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का डेट सामने आया है। आगामी 7 अगस्त से 28 अगस्त के बीच इस परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आयोग ने राज्य के सभी डीएम को पत्र लिखा है।
आयोग की तरफ से डीएम को लिखे पत्र के मुताबिक, बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी 7,11,18,21,25, और 28 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे सिर्फ एक पाली में होगी। कुल 21 हजार 391 खाली पदों के लिए करीब 18 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
इससे पहले साल 2023 में 1 अक्टूबर को सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसका पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक की बात सामने आने के बाद सरकार ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। जिसे अब दोबारा आयोजित किया जा रहा है।
सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर ईओयू ने खुलासा किया है कि जिस संजीव मुखिया ने नीट का पेपर लिक किया था उसी ने सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक किया है। परीक्षा के चार दिन पहले पेपर को लीक कर उसे अभ्यर्थियों तक पहुंचा दिया गया था।