ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / बिहार : शराब धंधेबाज को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त;...

बिहार : शराब धंधेबाज को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त; जवानों को आई चोट

21-Aug-2023 09:39 AM

By First Bihar

DARBHANGA : बिहार में अपराधियों, बालू और शराब माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से इनलोग के दबंगई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने शराब धंधेबाज को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया है। 


दरअसल, बिहार के दरभंगा में शराब धंधेबाज को पकड़ने गई तिलकेश्वर ओपी की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने चोटिल होने की घटना से इनकार किया है। मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


बताया जा रहा है कि, कुशेश्वरस्थान थाना के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के सिमराहा गांव निवासी मोहन सदा देसी शराब का धंधा कर रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमराहा गांव में देसी शराब का धंधा कर रहा है। जबकि घटनास्थल समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र का लैरझा गांव है। ओपी प्रभारी असगर इमाम ने गश्ती दल को उक्त गांव में छापेमारी के लिए भेजा। गश्ती दल ने सिमराहा पहुंच कर मोहन सदा के घर से छह लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।


इधर, इस मामले में ओपी अध्यक्ष इमाम ने बताया कि शराब कारोबारी मोहन सदा लैरझा गांव से ही देसी शराब लाकर अपने गांव सिमराहा में बिक्री करता था। मोहन को गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर ही लैरझा में उनके स्वजन एवं समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस हमला में पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।