Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा
19-Sep-2022 10:48 AM
SIWAN : खबर सीवान से आ रही है, जहां शराब माफिया को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानेदार सेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। रविवार की रात पुलिस टीम छापेमारी करने के लिए पचरुखी थाना क्षेत्र के मंदिरापाली गांव पहुंची थी। इसी दौरान शराब माफिया सत्येंद्र यादव उर्फ छोटन यादव और उसके समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
इस दौरान शराब माफिया के समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों में थानाध्यक्ष ददन सिंह, कमलदेव मांझी, संजीव कुमार, सुनील कुमार और ड्राइवर कृष्णा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छोटन यादव इलाके का दबंग शराब माफिया है, जिसे शराब के 3 मामले में गिरफ्तार करने पुलिस टीम उसके गांव पहुंची थी। घायल सभी पुलिसकर्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां सभी की स्थिति बेहतर है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब शराब माफिया के लोगों ने पुलिस पर हमला किया हो। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके पहले भी इसी थाने के निवर्तमान दारोगा रामप्रवेश भी छापेमारी करने गए थे तो इन लोगों ने हमला किया था।