बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
17-Mar-2022 02:58 PM
MOTIHARI : बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों में हमला बोल दिया। इस दौरान शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर जमकर पथराव करने के बाद फायरिंग भी की। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को पिपरा कोठी थाना क्षेत्र स्थित कुड़ीया में शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए कुड़ीया पहुंची थी। उत्पाद विभाग की टीम को देख शराब कारोबारियों ने पहले तो जमकर पथराव किया और बाद में चार राउंड फायरिंग भी कर दी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देख सदर एसडीओ सह प्रभारी उत्पाद अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस घटना के बाद सदर एसडीओ सह प्रभारी उत्पाद अधीक्षक ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बताते चले कि होली में शराब को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन सख्त है। शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी हो रही है लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।