Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज
15-Nov-2022 11:19 AM
ARA : बिहार के आरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां उच्च जाति के प्रेमी को दलित समाज की प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। प्रेमी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी प्रेमिका पहले से शादीशुदा थी। घटना भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मृतक प्रेमी की पहचान चंदन तिवारी के रूप में की गई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ चंदन तिवारी सोमवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि ये रात उसकी जिंदगी की आखिरी रात बन जाएगी। लेकिन हुआ ऐसा ही। उसे लाठी-डंडे से इतना पीटा गया कि उसने अपना दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति, देवर एवं ससुर को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। वहीं, पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।