Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
05-Mar-2023 12:33 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार के गया जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां बेटी की शादी के लिए घर में रखे पैसे, गहने और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गए। बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए एक पिता ने जो सपने सजाए थे, वो पल भर में जल कर राख हो गए। इस घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है, अगलगी की घटना के बाद शादी की खुशियां दुख में बदल गई हैं। घटना टिकारी थाना क्षेत्र के नारायण बिगहा गांव की है।
दरअसल, नारायण बिगहा गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में भीषण आग लग गयी। खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई जबकि घर में रखे साढ़े चार लाख रुपये, आधा किलोग्राम चांदी के आभूषण, सोना के आभूषण, अनाज, फर्नीचर समेत घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए।
बताया जा रहा है नारायण बिगहा गांव निवासी आशिष कुमार ने अपनी बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर सभी सामानों को खरीदा था और पैसे जमा करके रखे थे। लेकिन जब तक पाकर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक पूरे घर में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। बाद में फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और अब उन्हें बेटी की शादी की चिंता सता रही है।