BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
31-May-2023 11:09 AM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार के छपरा जिले में मंगलवार को एक शादी समारोह वाले घर में दर्दनाक हादसा हुआ. गैस लीक होने के कारण अचानक सिलेंडर ब्लास्ट करने से आग लग गयी और इस घटना में दुल्हन सहित 8 लोग बुरी तरह झुलस गये थे. वही अभी अभी खबर आ रही है कि जख्मी दुल्हन समेत दो महिलाओं की मौत हो गयी है.
गैस लीक होने के कारण अचानक सिलेंडर ब्लास्ट करने से आग लग गयी और इस घटना में 8 लोग बुरी तरह झुलस गए थे. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घर में शादी का माहौल था. कल मटकोर और शिव चर्चा का कार्यक्रम था. गैस सिलेंडर पर खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी. गैस सिलेंडर लिकेज था लेकिन किसी को पता नहीं चल सका. जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई गयी तभी सिलेंडर में आग पकड़ लिया और सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गयी.
आग इतनी भयानक थी कि इस दौरान एक दर्जन लोग आग की चपेट में आ गये. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से करीब 8 लोगों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना में तीन महिलाएं भी गंभीर रूप से झुलस गयी. हालत गंभीर होता देख महिलाओं को छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया. महिलाओं का शरीर 80 परसेंट से ज्यादा जल चुका है.