BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
27-May-2023 05:59 PM
By First Bihar
CHHAPRA: छपरा में शादी से पहले मिलना एक दूल्हा-दुल्हन को भारी पड़ गया। एक महीने बाद ही दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन बेकरारी इतनी बढ़ गई कि दोनों घर वालों से छिपकर एक-दूसरे से मिलने पहुंच गए। जब इस बात की भनक गांव वालों को लगी तो उन्होंने बिना बारात के गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, सिरसिया बंगरा गांव निवासी दिलीप राम के बेटे धनोज कुमार राम की शादी बरेजा गांव के रहने वाले रमेश राम की 18 साल की बेटी दीप्ति कुमारी के साथ तय हो गई थी। एक साल पहले ही दोनों परिवारों ने शादी फिक्स कर दी थी। आगामी जून के महीने में दोनों की शादी की तिथि निर्धारित थी। इस बीच दोनों की बातचीत मोबाइल पर होती थी।
बातों का सिलसिला इतना आगे बढ़ गया कि मिलने की बेकरारी बढ़ गई। फिर क्या था शुक्रवार को धनोज राम अपनी होने वाली पत्नी से मिलने उसके गांव के पास स्थित मंदिर में पहुंच गया। घर वालों को बिना बताए लड़की भी मंदिर में पहुंच गई। दोनों मंदिर के एक कोने में बैठकर बातचीत कर रहे थे,तभी ग्रामीणों की नजर उनके ऊपर पड़ गई। फिर क्या था ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दोनों परिवार के लोग पहुंच गए और आपसी रजामंदी के बाद उसी मंदिर में दोनों की शादी संपन्न करा दी गई। इस शादी में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। पहले तो लड़के वाले लड़की को अपने घर ले जाने के लिए राजी नहीं हो रहे थे लेकिन जब बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो वे तैयार हो गए और दूल्हा-दुल्हन खुशी-खुशी वहां से रवाना हो गए।
