RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
11-Mar-2024 11:18 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में शादी समारोह के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की हत्या के बाद लडकी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना बखरी थाना क्षेत्र के छोटी मौजी स्थित ठाकुरबारी के पास की है।
मृतक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो सकरवासा निवासी नंदकिशोर चौधरी के 30 वर्षीय बेटे जितेंद्र कुमार रौशन के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि जितेन्द्र दिल्ली में रहकर गार्ड की नौकरी करता था। तीन दिन पहले ही वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आया था। रविवार की रात मटकोर के बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मौजी गांव में शव मिलने की सूचना मिली। गले पर जख्म के निशान हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।