50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी
09-Oct-2023 12:25 PM
By First Bihar
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। दो साल पहले ही बड़े धूमधाम के साथ शादी हुई थी। शादी में मन मुताबिक दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित किया करते थे और आखिरकार उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना पटना के मनेर थाना क्षेत्र के भिखाबांध दयालचक की है।
दरअसल,पटना के ही दनाड़ा विक्रम के रहने वाले ललन साव ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी मनेर भिखाबांध दयालचक के निवासी बबन साव के बेटे विक्की के साथ दो साल पहले बड़े ही धूमधाम से की थी। शादी के कुछ महीनों के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे। पति और ससुराल के लोग प्रियंका पर और दहेज लाने का दबाव बनाते थे।
इसी बीच एत दिन ससुराल वालों ने मार पीटकर कर प्रियंका को घर से निकाल दिया। काफी मान मनव्वौल के बाद ससुराल वाले माने और उसे फिर से घर में वापस लिया। इसके बाद भी प्रताड़ित करने का सिलसिला नहीं थमा। रविवार की रात मायके वालों को खबर मिली कि प्रियंका की तबीतय खराब है। मायके वाले जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो पता चला की वह अस्पताल में है। जब अस्पताल गए तो बताया गया कि उसकी मौत हो गई है।
इसके बाद मृतका के परिजनों ने मनेर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है और परिवार के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है।