Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी
20-Jul-2023 06:55 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मानसून कमजोर होता नजर आ रहा है। इस वजह से बारिश संबंधी गतिविधियों में कमी आई है। राज्यभर में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। राज्यवासियों को झमाझम बारिश के लिए अगले हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, उत्तर और दक्षिण-पूर्व हिस्से में एक-दो जगहों पर गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी चंपारण और किशनगंज जिले में वज्रपात यानी ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
दरअसल, मौसम विभाग के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि पटना समेत प्रदेशभर में 24 जुलाई तक मानसून की स्थिति कमजोर रहेगी। इस दौरान राज्य में अधिकतर जगहों पर कम बारिश होगी। पिछले दो दिनों से यह दिखने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 जुलाई के बाद कुछ जगहों पर मानसून की आंशिक सक्रियता रह सकती है।
वहीं, बारिश नहीं होने के कारण पटना समेत 27 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पटना का अधिकतम पारा 36.6 व 39 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम पारा गया। जबकि, बुधवार तक राज्यभर में बारिश की किल्लत सामान्य से 38 प्रतिशत कम तक पहुंच गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 382.8 मिली बारिश होनी चाहिए थी लेकिन मात्र 238.1 मिमी बारिश ही सूबे में हुई है।