Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर
24-Nov-2023 07:13 AM
By First Bihar
PATNA : छठ पूजा के समय घर आए प्रवासियों के लिए अब अपने काम पर वापसी का समय आ गया है। लिहाजा इनकी वापसी को लेकर भारतीय रेल ने बड़ी तैयारी की है। इसी कड़ी में इन प्रवासियों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए अलग - अलग महानगरों और शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी गई है। इसी कड़ी में अब बिहार से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत 6 शहरों के लिए शुक्रवार को 27 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
दरअसल, लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पटना सहित विभिन्न शहरों से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों की सूची जारी की है। रेलवे द्वारा पटना, गया, बरौनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा से दिल्ली के लिए कई जोड़ी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही कोलकाता, सिकंदराबाद, कोयम्बटूर, जोधपुर तथा लोकमान्य तिलक के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। छठ पूजा के बाद बिहार से अन्य राज्यों की ओर जाने वालों की भारी भीड़ है। इसे देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
24 नवंबर को दिल्ली के लिए उपलब्ध ट्रेनें गाड़ी सं. 03635 गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन गया से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 02245 पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन पटना से रात 7.00 बजे प्रस्थान करेगी। 02249 पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन पटना से सुबह 09.00 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 02353 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन पटना से शाम 4.00 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 04065 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन पटना से शाम 5.45 बजे प्रस्थान करेगी।
उधर, गाड़ी सं. 03134 पटना-कोलकाता स्पेशल ट्रेन पटना से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 09818 दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन दानापुर से दिन मेंं 11.45 बजे खुलेगी। गाड़ी सं. 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से रात 11.20 बजे रवाना होगी। गाड़ी सं. 05281 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 1.00 बजे निकलेगी। गाड़ी सं. 09344 दानापुर-डॉ अंबेडकर नगर (इंदौर) स्पेशल ट्रेन दानापुर से रात 9.30 बजे प्रस्थान करेगी।