बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
02-Dec-2022 05:54 PM
KATIHAR: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां गैंगवार की घटना में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, बखिया दियारा इलाके में कुख्यात मोहना ठाकुर और कुख्यात पिक्कू यादव गैंग के बीच गोलीबारी की यह घटना हुई है।दोनों गिरोह भागलपुर के पीरपैंती से सटे बाखरपुर, कटिहार के बरारी से लेकर झारखंड के साहेबगंज के दियारा इलाकों में सक्रिय हैं। घटना की जानकारी मिलते कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।
दरअसल, बरारी थाना क्षेत्र और सेमापुर ओपी क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है। स्थानीय लोग 6 लोगों के गोली लगने और मरने की बात कह रहे हैं। गोलीबारी मोहना चांदपुर के समदा दियारा से शुरू हुई। पीकू यादव गिरोह के लोगों को मोहना ठाकुर गिरोह के सदस्य खदेड़ते हुए बकिया रानीचक तक आ पहुंचे, जहां जमकर गोलीबारी हुई है। फिलहाल एक शव मिलने की बात सामने आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दियारा इलाके में अन्य शवों के खोजबीन में लगी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मोहना ठाकुर गिरोह और पीकू यादव गिरोह के बीच जमकर गोलीबारी हुई। कुख्यात मोहना ठाकुर गिरोह के करीब 40 लोगों ने पीकू यादव गिरोह में 10 लोगों पर गोलीबारी शुरू की। जिसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। लोगों का कहना है कि गोलीबारी की घटना में सात लोगों को गोली लगी है, जिसमें 6 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।