पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
13-Nov-2023 03:34 PM
By First Bihar
KAIMUR: इस वक्त की बड़ा खबर कैमूर के भभुआ से आ रही है, जहां एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। दिल दहला देने वाली यह घटना करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव की है।
मृतकों की पहचान धवपोखर गांव निवासी शिक्षक सुशील राम की तीन बेटियां 12 वर्षीय अनु प्रिया, 10 वर्षीय अंशु प्रिया और 8 साल की मधु के अलावा सुशील राम के छोटे भाई सुनील राम की 4 साल के बेटी अपुर्वा कुमारी और सुशील राम की बहन रिंकू देवी का चार वर्षीय बेटा अमन शामिल हैं। वहीं इस हादसे मे परिवार के ही तीन अन्य बच्चों की जान बाल बाल बच गई है।
बताया जा रहा है कि परिवार के लोग सोमवार की सुबह धान काटने के लिए खेत में गए थे। सभी बच्चे खाना पहुंचाने के लिए खेत में गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान तालाब में स्नान करने के लिए उतर गए। इस दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए जबति तीन बच्चे अभी किनारे पर थे।
बच्चों को डूबता देख ग्रामीणों ने तालाबा में छलांग लगा दी। तीन बच्चों को तो बचा लिया गया लेकिन पांच अन्य बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ पांच बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।