BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
06-May-2022 06:39 PM
SHEKHPURA: स्कूल संचालक पर छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है। जांच में जुटी पुलिस ने फिलहाल स्कूल में तालाबंदी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वही पीड़िता के परिजन आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जिले के बरबीघा हनुमान नगर इलाका स्थित मौर्या पब्लिक स्कूल के हॉस्टल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने स्कूल के संचालक पर रेप का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है। वही छात्रा की मेडिकल जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
आरोपी स्कूल संचालक की पहचान नालंदा के हुसैना निवासी रंजीत प्रसाद के रूप में हुई है। जो शेखपुरा के बरबीघा में स्कूल चलाता है। रंजीत पर स्कूल के हॉस्टल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी जिसके बाद परिवार वाले लड़की को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़िता के बयान और आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल स्कूल में ताला जड़ दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है। परिजन पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।