PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए
06-Sep-2024 09:36 PM
By SONU
KATIHAR: कटिहार में एक निजी स्कूल के हॉस्टल से पांचवीं के छात्र का संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के लोगों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है जबकि स्कूल प्रबंधन इसे सुसाइड बता रहा है। घटना मनसाही थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की है।
मृतक छात्र की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर के रहने वाले विष्णु मंडल के 13 वर्षीय पुत्र जिशु कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधक पर आरोप लगते हुए कहा कि जिशु ने खुदकुशी नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है और स्कूल प्रबंधन मामले की लीपापोती में लगा हुआ है।
परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्चों के बीच लड़ाई होने के बाद जिशु को मौत के घाट उतार दिया गया है और हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।