ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: स्कूल जा रहे छात्र की चाकू गोदकर ले ली जान, लोगों ने NH को किया जाम

19-Apr-2023 11:19 AM

By First Bihar

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले छात्र को रोका और फिर उसकी गर्दन में चाकू मारकर फरार हो गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने NH27 को जाम कर दिया है और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। घटना बरौली थाना क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम के पास की है।


छात्र की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सरैया निवासी प्रतीक कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रतीक स्कूल जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया और बीच सड़क पर चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। तीन साल पहले प्रतीक के पिता अजय पटेल की भी चाकू गोद कर हत्या कर दी गई थी। पिता की मौत के बाद छात्र बरौली थाना के बतरदेह गांव में अपने मामा के साथ रहता था।


घटना से गुस्साए लोगों ने शव को एनएच 27 पर रखकर जाम कर दिया है और आगजनी कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है।