बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
25-Aug-2023 12:14 PM
By First Bihar
ARA : बिहार में इन दिनों अपराधियों और बदमाशों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और दबंगई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आया है। जहां दबंगों ने शौच करने के विवाद में झगड़े को लेकर मां-बेटी समेत पांच लोगों की जमकर पिटाई कर डाली है।
मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव में शौच करने के विवाद में झगड़े को लेकर मां-बेटी समेत पांच लोगों की पाटीदारों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सभी जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव निवासी कांग्रेसी पासवान की पत्नी राजवंती देवी, दो बेटी रीमा कुमारी, प्रीति कुमारी और उनके पिता राजदेव पासवान शामिल हैं।
वहीं, इस घटना में घायल महिला ने बताया कि - उसके घर के पास सरकारी जमीन पर उनके पट्टीदार के चचेरे ससुर उपेंद्र का नाती शौच कर रहा था। जब हमने कहा कि थोड़ा दूरी पर जाकर शौच कराइए तो इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । इसके बाद पट्टीदारों ने उनकी और उनकी बेटी रीमा कुमारी की पिटाई कर दी थी। इससे दोनों जख्मी हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।
वहीं, इस घटना को लेकर पंचायती भी हुई और बात खत्म हो गई। लेकिन, इसके बाद जब वह अपने घर से अस्पताल कागज लेने के लिए आ रही थी। इसी बीच उक्त पट्टीदार के लोग अपने परिवार वालों के साथ एक बार फिर उनके घर में घुस गए और सभी लोगों की बेहरमी से लाठी–डंडे से पिटाई कर दी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी गई।
इधर, इस घटना को लेकर राजवंती देवी ने अपने चचेरे ससुर उपेंद्र और उनके परिवार वालों पर सरकारी जमीन पर शौच करने का विरोध करने को लेकर सभी लोगों को पीटकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।