Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
13-Apr-2024 07:03 PM
By First Bihar
JEHANABAD: जहानाबाद में अपने ससुराल आए एक शिक्षक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल वालों के मुताबिक शिक्षक की मौत बीमारी से हुई है जबकि परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे मानसिक तौर पर टॉर्चर कर उसकी जान ले ली है। घटना नगर के बड़ी संगत मोहल्ला की है।
जानकारी के मुताबिक, पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र स्थित एनखा गांव निवासी 33 वर्षीय शिक्षक बैजु प्रसाद गुप्ता एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात था। कुछ दिन पहले वह जहानाबाद स्थित अपने ससुराल गया था, जहां शनिवार को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक शिक्षक के बड़े भाई ने आरोप लगाया है कि बैजु को उसके ससुराल के लोगों ने एक सोची समझी साजिश के तहत टॉर्चर कर मार डाला है। बीमारी में ससुराल वालों ने उसका इलाज नहीं कराया। जब वह इलाज कराने के लिए कहता तो ससुराल के लोग उसका गला दबाकर प्रताड़ित करते थे।
वहीं मृतक की सास का कहना है कि उनके दामाद की तबीयत खराब थी। तबीयत खराब होने के बाद कुछ दिनों पहले रांच में इलाज कराया गया था। रांची से लौटने के बाद उसकी हालत खराब थी। ऐसे में पटना में भी इलाज कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुए और शनिवार को अचानक उसकी मौत हो गई। मृतक शिक्षक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।