मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त
15-May-2020 07:12 AM
PATNA : कोरोना संकट के बीच घर वापस लौट रहे प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराना नीतीश सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। सरकार ने लगातार इस दिशा में कई आवश्यक कदम उठाए हैं और अब सरकार ने राज्य में निवेश करने वालों को मैनपावर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। राज्य के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि निवेशकों को मैनपावर मुहैया कराने पर भी सरकार पूरा फोकस करने जा रही है।
कोरोना संकट के बीच एसोचैम की तरफ से आयोजित वर्चुअल मीट के दौरान उद्योग मंत्री श्याम रजक ने यह एलान किया है। मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने एमएसएमई सेक्टर के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है लिहाजा बिहार सरकार ने भी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मैनपावर की उपलब्धता का भरोसा दिया है। राज्य सरकार की तरफ से बनाई गई 2016 की औद्योगिक नीति में इस बात का पहले से ही उल्लेख है कि निवेशकों को मैनपावर उपलब्ध कराया जायेगा।
सरकार ने यह फैसला किया है औद्योगिक नीति 2016 के तहत प्रोत्साहन पैकेज का विस्तार किया जाएगा। बिहार में निवेश करने पर उद्यमियों को निबंधन शुल्क की शत-प्रतिशत वापसी की जाती है।