बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
03-Nov-2019 06:00 PM
PATNA: बेटे की पिटाई के बाद बिहार सरकार की मंत्री बीमा भारती भड़क गई और कहा कि इनलोगों ने मेरे बेटे को राइफल के बट से पिटाई की है. क्या यही लोग राइफल देखा है. नीतीश कुमार की सरकार में यादव राज नहीं चलने दूंगी. यहां पर कानून का राज है.
नीतीश सरकार में नहीं चलेगा यादव राज
बीमा ने कहा कि मेरा बेटा घर गया तो बताया कि सुशील यादव के बेटे और भतीजा ने मारा है. क्या बिहार में गाड़ी चलाना माना है. आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. नीतीश सरकार में गुंडागर्दी किसी की नहीं चल सकती है.
ओवरटेक करने पर बेटे की हुई थी पिटाई
मंत्री बीमा भारती मधेपुरा स्थित अपने मायके छठ पूजा करने के लिए गई हुई थीं. छठ पूजा में शामिल होने के बाद मंत्री बीमा भारती का बेटा राजकुमार परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लौट रहा था. इसी दौरान मंत्री के बेटे की गाड़ी ने एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक कर पास लिया जिसके बाद बात बढ़ गई. मंत्री के बेटे की गाड़ी ने जिस गाड़ी से पास लिया उसमें सवार लोगों ने गाड़ी से उतर कर मारपीट शुरू कर दी. इस मारपीट में मंत्री पुत्र राजकुमार के साथ-साथ उनके भतीजे को भी चोट आई है. मंत्री पुत्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस कंप्लेन दर्ज कराई गई है. पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में पेट्रोल पंप के मालिक सुशील यादव और उसके 10 सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.