मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
18-Jun-2023 07:11 PM
By First Bihar
NALANDA: दो दिन पहले दो लीटर शराब के साथ जिसे पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा था उसकी आज मौत हो गयी है। बिहारशरीफ मंडल कारा में बंद कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है। जेल के सुरक्षाकर्मी ने बताया कि कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस के जरिये सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
मृतक सोहसराय थाना क्षेत्र के सहोखर मोहल्ला निवासी वासो पासवान का पुत्र धर्मेंद्र पासवान है। जिसे दो दिन पहले ही उत्पाद विभाग की टीम ने दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया था और फिर उसे जेल भेजा था। जेल आए दो दिन ही हुए थे कि आज उसकी मौत की खबर आ गयी। कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी।
जिसके बाद मृतक का बेटा भी अस्पताल पहुंचा और पिता की लाश को देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ा। धर्मेंद्र पासवान की मौत कैसे हुई यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।