BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
31-May-2023 12:51 PM
By First Bihar
SARAN : बिहार के छपरा जिले के सारण से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिहार पुलिस में होमगॉर्ड पोस्ट पर कार्यरत एक सिपाही ने डीडीसी पर बड़ा आरोप लगाया है। यह जवान डीडीसी के आवास पर ड्यूटी में तैनात था। होमगार्ड के जवान ने डीसीसी की शिकायत को लेकर डीएम के सामने अपनी फ़रियाद लगाई है।
दरअसल, छपरा में सारण के डीडीसी के आवास पर ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की शिकायत जिलाधिकारी अमन समीर से की है। घटना के बाद होमगार्ड के जवान अशोक कुमार साह छपरा सदर अस्पताल में भर्ती थे। अशोक कुमार साह ने बताया कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा रॉड से उनकी पिटाई की गई है, जिससे वह घायल हो गए। होमगार्ड के जवान का आरोप है कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी गाली गलौज और मारपीट करती हैं। इसी बात का विरोध करने पर अब उसकी पिटाई कर दी गयी।
इस पुर मामले में घायल जवान अशोक कुमार साह ने बताया है कि, गृह रक्षा वाहिनी संख्या 2216 उनकी प्रतिनियुक्ति डीडीसी आवास पर है। सोमवार की रात लगभग 12:00 बजे डीडीसी प्रियंका रानी अपने आवास से बाहर आईं और डीडीसी प्रियंका रानी बाहर आई तो मैं उस समय उनके संतरी के साथ बाहर में खड़ा था। तभी डीडीसी ने अपनी गाड़ी से उतरकर ड्राइवर से रॉड मांगा कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पिटाई करना शुरू कर दीं। जिसके बाद घायल अवस्था में होमगार्ड के जवान का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
इसके साथ ही अब इस पुरे मामले को लेकर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के द्वारा छपरा के अध्यक्ष रामबहादुर और सचिव दीपक कुमार सभी रक्षकों के साथ जिलाधिकारी अमन समीर से भी मुलाकात की है। डीएम से मिलकर संघ ने ये मांग की है। वहीं, इस घटना से नाराज बिहार रक्षा वाहिनी सेवक स्वयंसेवक संघ छपरा के अध्यक्ष रामबहादुर और सचिव दीपक कुमार ने बताया कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी का हिटलर तानाशाही रवैया अपना रही हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है।
इधर, इस पूरे मामले को लेकर जब एक निजी मिडिया चैनल ने डीडीसी से संपर्क कर सवाल किया तो उन्होंने सीधे तौर पर यह कहा कि- जिनके द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है उन्हीं से पूछ लीजिए। इसके बाद सवाल किया गया कि क्या आरोप लगे हैं? इस पर उन्होंने सीधे कहा कि आप उन्हीं से पूछ ले, जो डीडीसी प्रियंका रानी ने कुछ भी बात करने से इंकार कर दिया।