अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Apr-2022 01:40 PM
KAIMUR : खबर कैमूर से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना से आहत मृतका की सास ने भी दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार को भी जब्त कर लिया है। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के बघीनी गांव की है।
दरअसल, रोहतास के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित मल्हीपुर गांव निवासी महेंद्र चौधरी ने अपनी बेटी पुनीता देवी की शादी 10 वर्ष पूर्व मोहनिया थाना क्षेत्र के बघीनी गांव में धूमधाम से किया गया था। पुनीता के दो बेटे और एक बेटी है। 16 अप्रैल को पुनीता के भाई की शादी होनी थी। आरोपी पति ने 15 अप्रैल को पुनीता देवी को उसके माके पहुंचाने की बात कही थी लेकिन इसी बीच पता चला कि पुनीता की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी गई है।
मृतका के बेटे ने बताया है कि आरोपी अपने दोस्तों के साथ घर में शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद उसने पुनीता देवी की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इधर, बहु की हत्या की जानकारी जैसे ही उसकी सास को हुई, वह इस सदमे को बर्दास्त नहीं कर सकी और उसकी भी मौत हो गई। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
पूरे मामले पर मोहनिया थाने के दारोहा धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को देखने से लगता है कि धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगाया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। मृतका के परिजनों द्वारा फिलहाल थाने में को आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।