Kesari Chapter 2: ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार, एडवांस बुकिंग में धमाकेदार शुरुआत; अक्षय-अनन्या की जोड़ी मचाएगी तहलका Minor girl sold by parents : कौशाम्बी में मानवता शर्मसार...माता-पिता ने बेटी का 5 लाख में किया सौदा, किशोरी ने खुद बताई आपबीती गोपालगंज में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम Bihar IPS Officers: बिहार से दिल्ली जा रहे 2 आईपीएस अफसर, बिहार सरकार ने किया रिलीज, जानें... Corrupt CO Bihar : बिहार सरकार के भ्रष्ट CO प्रिंस राज के घर छापेमारी में डिग्री फर्जीवाड़ा उजागर, पिता ने क्या कहा? Gaya development News: बिहार के इस जिले में 15.66 करोड़ में 102 योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास इस फोरलेन के बनने से कम होगी बिहार से झारखंड की दूरी, इन जिलों को भी मिलेगा फायदा National Herald: नेशनल हेराल्ड पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट... “कांग्रेस ने देश को लूटा, आजादी के सेनानियों का किया अपमान” Success Story: बिना कोचिंग के बिहार की बेटी UPSC क्रैक कर बनीं IAS, दूसरे प्रयास में हासिल किया 208 रैंक प्रेमिका से मिलने की सजा: घरवालों ने सेविंग ब्लेड से काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में ज़िंदगी-मौत की जंग
04-Mar-2022 02:25 PM
BUXAR : बक्सर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपी ने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना बक्सर थाना क्षेत्र के एकौना गांव की है। यहां एक बेटे ने अपनी मां को उस वक्त मार डाला, जब वह उसे खाना परोस रही थी। गुरुवार की देर रात आरोपी बेटे ने अपनी मां पर हमला बोल दिया ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक रामदासराय ओपी क्षेत्र के एकौना गांव निवासी मृत्युंजय कुमार की शादी 12 वर्ष पूर्व रामदास रायपुर डेरा के राजापुर गांव में हुई थी। इस शादी से उसे एक बेटा और एक बेटी भी है। मृत्युंजय की पत्नी किसी कारणवश बच्चों को लेकर कोलकाता चली गई और वहीं रहती है। जिसके बाद से मृत्युंजय गांव में अकेला रह गया, उसके दो भाई माता-पिता के साथ बक्सर के सोंधिला गांव में रहा करते थे।
मृत्युंजय की मां राधिका देवी रविवार को उससे मिलने के लिए गांव आई थीं। गुरुवार की रात राधिका देवी मृत्युंजय को भोजन परोसा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों मां- बेटे के बीच बहस शुरू हो गई। जिसके बाद गुस्से में मृत्युंजय ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे राधिका देवी की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।