अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Oct-2022 05:42 PM
KAIMUR : कैमूर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना अधौरा थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी बेटा फरार बताया जा रहा है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक महिला की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के आथन गांव निवासी दिवंगत कृष्णा सिंह की 62 वर्षीय पत्नी सतवां कुंवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सतवां कुंवर का छोटा बेटा विधवा मां से प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी मांग रहा था लेकिन शराब के आदि हो चुके बेटे को सतवां कुंवर जायदाद में हिस्सा देने को तैयार नहीं थी। सोमवार की रात आरोपी बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से सपत्ति में हिस्सेदारी की मांग करने लगा।
सतवां कुंवर ने जब उसे जायदाद में हिस्सेदारी देने से इनकार किया तो आरोपी ने मां को गोली मार दी जिससे उसकी मौते पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।