ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Home / news / बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में 'आसमान से बरसेगी आग', मौसम विभाग का...

बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में 'आसमान से बरसेगी आग', मौसम विभाग का अनुमान पारा पहुंचेगा 47 डिग्री तक

24-May-2020 02:34 PM

DELHI : बिहार समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। गर्मी अब लोगों को सताने लगी है आने वाले अगले कुछ दिनों में ये रुलाने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो पारा उत्तर भारत में पारा 47 डिग्री तक जा सकता है।


उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़नी शुरु हो गयी है। मौसम विभाग की माने  तो आने वाले कुछ दिनों में तापमान और भी ज्यादा बढ़ेगा। दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा 47 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच सकता है।


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कहा कि पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। अगले 5 दिनों में इन इलाकों में  प्रचंड गर्मी देखने को मिलेंगे। कुछ जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।


जारी अनुमान के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में गंभीर गर्मी का असर पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी।