RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
11-Apr-2024 11:16 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है, जहां बदमाशों ने सदर अस्पताल परिसर स्थित ओपीडी के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय ऋषभ मल्लिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषभ नगर निगम में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। जबकि उसके पिता सदर अस्पताल में सफाई कर्मी का काम करते हैं। सुबह करीब पांच बजे ऋषभ किसी काम से सदर अस्पताल पहुंचा था। जैसे ही वह ओपीडी के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसके सीने में गोली दाग दी।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि तबतक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। सदर अस्पताल में सुबह-सवेरे हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अबतक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल, गोली का एक खोखा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।