खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Jul-2023 12:45 PM
By First Bihar
PATNA : पटना के गांधी मैदान से बीजेपी का विधानसभा मार्च शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा नेता डाक बंगला चौराहा और आयकर गोलंबर होते हुए विधानसभा तक पहुंचेंगे। हालांकि, पटना पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पूरी तैयारी की है। पटना पुलिस के जवान चप्पे - चप्पे पर मौजूद हैं। विधानसभा के बाहर गेट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लगाई गयी है। विधानसभा में 6 मजिस्ट्रेट, 3 DSP, 2 सीटी SP तैनात किया गया है। जबकि 200 लाठी पार्टी, 50 से अधिक राइफल धारी और 50 महिला पुलिस सहित STF के जवान तैनात किए गए हैं।
वहीं, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी इस विधानसभा मार्च कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे हैं। सम्राट हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के साथ यह मार्च कर रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षक अभ्यर्थियों भी इस आंदोलन में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों डोमिसाइल नीति और भर्ती नियमावली में संशोधन के खिलाफ विधानसभा मार्च करने जा रहे हैं।
इससे पहले गांधी मैदान में आए कार्यकर्त्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कागज का पुल बनाते हैं। सरकार कह रही है कि शिक्षक अब बाहर से आएंगे। तो मंत्री को भी बाहर से लाना चाहिए। बिहार के तो मंत्री भी पढ़े लिखे नहीं हैं, ऐसे में बिहार में पढ़े - लिखे मंत्री नहीं मिल रहे तो बाहर से ले आओ।