ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
16-Jan-2023 11:43 AM
By RANJAN
SASARAM: खबर सासाराम से आ रही है, जहां यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हुई है। करगहर से सासाराम जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए हो गए हैं। घटना सासाराम-चौसा पथ की है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी बस करगहर से सासाराम जा रही थी। इसी दौरान शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार में बस अनियंत्रत होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों क पहचान शिवसागर के गरूरा की रहने वाली डोली कुमारी और करगहर के सेमरिया निवासी राधेश्याम सिंह के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस ने हादसे में मौत के शिकार हुए दोनों लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।