Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई
26-Sep-2023 01:06 PM
By First Bihar
MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां सड़क हादसे में शख्स की मौत के बाद लोगों को गुस्सा भड़क गया और गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गुस्साए लोगों को शांत कराया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के साफियाबाद ओपी क्षेत्र के NH80 स्थित लाल खां चौक के पास की है।
दरअसल, लाल खां चौक के पास लखीसराय की तरफ से भागलपुर की ओर जा रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार 55 वर्षीय शख्स को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इन्द्ररूख पूर्वी पंचायत के चकमान सिंह गांव निवासी मिथलेश सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सफियासराय-लखीसराय मुख्य पथ को जाम कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही साफियाबाद ओपी, कासिम बाजार थाना, नया रामनगर थाना और जमालपुर थाना कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उग्र लोगों को शांत कराया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।