होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
20-Feb-2024 07:33 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी और टेम्पो के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गभीर रूप से घायल हो गए। घटना बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव के पास NH 28 की है।
मृतक की पहचान वैशाली के बलिगांव थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चिकनौटा निवासी जनक साह के 50 वर्षीय बेटे प्रदीप साह और उसी गांव के भातु महतो के 65 वर्षीय बेटे रामवरण महतो के रूप में हुई है। जबकि घायलों में देवेंद्र साह, सुरेंद्र साह और शम्भू साह शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सभी टेम्पो पर आलू और प्याज लोडकर मंडी जा रहे थे, तभी मुर्गियाचक गांव के पास NH 28 पर तेज रफ्तार सफारी गाड़ी और टेम्पों के बीच जोरदार टक्कर हो गए और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिसने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।