ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / आग में सबकुछ खाक: छोटी सी चिंगारी ने ले लिया विकराल रूप, देखते...

आग में सबकुछ खाक: छोटी सी चिंगारी ने ले लिया विकराल रूप, देखते ही देखते राख हो गए कई घर

03-Mar-2023 04:44 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: गर्मी का दस्तक शुरू होते ही अब अगलगी की घटना शुरू हो गई है। मामला बिहार के बेगुसराय के पर्रा पंचायत के सरौंजा गांव का है। इस अगलगी की घटना में पर्रा पंचायत के  सरौंजा गांव के वार्ड नंबर 3 में 6 लोगों का घर अचानक जलकर पूरी तरह राख हो गया। अगलगी घटना में घंटों भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 


इस घटना में सरौंजा गांव के वार्ड  3 निवासी सविना खातून पति मो अरशद, लाडली पति मो नयाज, ज़ीनत खातून पति अशजद, सफीना खातून पति मो मासूम,जीनत खातून पति मो अमजद,बेगम खातून पति मो रब्बान का घर सहित उसमें रखें कपड़ा, बर्तन, अनाज, जेवर व नगद रूपया सहित कई सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ आग को बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन अगलगी की बेकाबू होते देख ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जहां अग्निशमन की दमकल गाड़ी अगलगी स्थल पर पहुंचकर आग पर घंटो मशक्कत के बाद काबू पाया गया।


इधर अगलगी की सूचना पाकर पर्रा पंचायत के मुखिया मोहम्मद असजद, सरपंच अनिल सिंह समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अग्नि पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अंचलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर  आपदा के तहत सरकारी सहायता की मांग की है। वहीं अंचलाधिकारी ललिता कुमारी से पूछने पर बताया कि आगलगी की सूचना मिली है। राजस्व कर्मचारी को आगलगी स्थल का क्षति आकलन हेतू भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन मिलते ही पीड़ित परिवारों को उचित सरकारी सहायता अविलंब मुहैया कराया जाएगा।