Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में
12-Nov-2022 03:47 PM
LAKHISARAI: बिहार में इन दिनों अपराध चरम पर पहुंच गया है। आए दिन अपराधी लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला लखीसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने रिशेप्शन पार्टी के दौरान एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के औरैया गांव की है।
मृतक महिला की पहचान औरैया गांव निवासी टुनटुन साव की 35 वर्षीय विधवा पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका पूनम देवी के भैसूर के बेटे की रिशेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थी। रिशेप्शन पार्टी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सभी लोग रिशेप्सन पार्टी का मजा ले रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। विधवा महिला पूनम देवी खून से लखपथ होकर जमीन पर गिरी हुई थी। महिला के सिर में तीन गोलियां दागकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका पूनम देवी के पति टुनटुन साव की भी दो साल पहले हत्या हो गई थी। अपराधियों ने घर से बुलाकर टुनटुन साव की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया था, जो जेल से बाहर आ गए हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।