Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
04-Sep-2022 03:05 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हाजीपुर का है, जहां रास्ते के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, बीते शुक्रवार को हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। रास्ते के विवाद को लेकर शुरू हुई मारपीट ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स बुजुर्ग व्यक्ति पर डंडे बरसा रहा है। मारपीट के दौरान घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।