राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
20-Jun-2021 01:53 PM
AURANGABAD: प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने हॉस्टल के मालिक राजू कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। घटना औरंगाबाद के दाउदनगर की है। घटना के बाद आरोपी फरार है। मामला सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
हॉस्टल से भागकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और अपनी बातें रखी। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज किया गया। पीड़ित छात्रा ने हॉस्टल के मालिक राजू कुमार पर दो दिनों तक लगातार दुष्कर्म का आरोप लगाया।
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि 12 वर्षीया नाबालिग बच्ची दाउदनगर स्थित स्कूल में पढ़ती है। उसके माता-पिता गुजरात में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। हॉस्टल में लड़कियों में एकमात्र वही रहती थी जबकि बाकी छात्र रहते हैं। पीड़िता के बयान के बाद हॉस्टल के मालिक के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है। अब कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।