Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
09-Feb-2022 08:30 PM
PATNA : रेल मुख्यालय, हाजीपुर में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) के पद पर पदस्थापित विरेन्द्र कुमार ने बुधवार को पूर्व मध्य रेल के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व में पदस्थापित श्री राजेश कुमार को पदोन्नति के बाद पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में ही मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (फ्रेट) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
विरेन्द्र कुमार 2005 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने पूर्व तटीय रेलवे में एरिया ऑफिसर, पारादीप, खुर्दा रोड से रेलवे में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। इसके अतिरिक्त पूर्व तटीय रेलवे में विभिन्न पदों पर भी वे अपनी सेवा दे चुके हैं।
वर्ष 2011 में वे पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर योगदान के साथ पूर्व मध्य रेल में अपनी सेवा की शुरूआत की। इसके बाद सोनपुर तथा समस्तीपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर पदथापित रहे। वे समस्तीपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।