Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
21-Mar-2022 06:22 PM
GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां चुनावी रंजिश में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की भांजी के परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार की देर रात अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंदूक के बट से मारकर घायल कर दिया वहीं इस दौरान तलवार से भी हमला किया गया। इस हमले में जीतनराम मांझी की भांजी के बेटा और बहू समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक बाराचट्टी के मोहकमपुर गांव निवासी केशरी देवी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की भांजी हैं और पंचायत सदस्य भी हैं। गांव में होली के बाद स्थानीय झुमटा पर्व का आयोजन किया गया था। पूर्व सीएम की भांजी की बहू घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। इसी दौरान घर के लोगों को उसकी चीख सुनाई दी। चीख सुनकर घर के लोग बाहर निकले तो देखा की कुछ लोग केशरी देवी की बहू को उठाकर ले जा रहे थे। जीतनराम मांझी की भांजी के परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया।
अपराधियों के हमले से बचने ले लिए परिवार के लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने बंदूक के बट और तलवार से हमला कर परिवार के कई लोगों को घायल कर दिया। मारपीट और चीख पुकार सुनकार गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची और पीड़ितों का बयान लिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है।परिजनों की मानें तो गांव के कुछ लोग नहीं चाहते थे कि जीतनराम मांझी की भांजी केशरी देवी पंचायत समिति का चुनाव लड़ें। इस बात को लेकर गांव के कुछ लोग नाराज थे और इसी को लेकर परिवार पर जानलेवा हमला किया गया।