बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
04-Jul-2022 01:04 PM
NALANDA : नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया के पति को गोली मार दी है. घटना के पीड़ित को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि प्रारंभिक इलाज के बाद मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के मुताबिक, जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इस बाबत कई बार हवाई फायरिंग हुई है. अपराधियों ने पहले भी अजीत सिंह की हत्या करने का प्रयास किया था. इसको लेकर थाने में मुकदमे भी दर्ज है. सोमवार को सुबह अजीत सिंह अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश उनके पास आए.
बताया जा रहा है कि पीड़ित अजीत सिंह और अपराधियों के बीच कुछ बातचीत हुई. इसके बाद बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी. जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगीं. गोली लगते ही वे नीचे गिर गए. आसपास के लोग दौड़े तब तक बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए. इसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. हालांकि एक तरफ पुलिस अपराधियों को खोजने लगी है. वहीं, दूसरी ओर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.