Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
27-Mar-2023 11:15 AM
By First Bihar
SIWAN: खबर से बिहार के सिवान जिले से है जहां पूर्व जदयू विधायक के घर पर पुलिस ने शराब रखने की सूचना पर छापेमारी की. इस छापेमारी में जीबी नगर तरवारा थाना की पुलिस भी मौजूद थी. वही इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पुलिस टीम छापेमारी करने गई थी उस समय पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह घर पर मौजूद नहीं थे.
बता दें पुलिस ने शराब रखने की सूचना पर छापेमारी की लेकिन घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सारण डीआईजी कार्यालय के निर्देश पर सदर SDPO अशोक कुमार आजाद के नेतृत्व में बड़हरिया विधानसभा के जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह के घर पर पुलिस ने छापेमारी किया. इस छापेमारी में जीबी नगर तरवारा थाना की पुलिस भी मौजूद थी.
पूर्व जदयू विधायक के घर पर छापेमारी मामले में पुलिस इसपर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पुलिस का कहना है कि पुलिस पूर्व जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह के घर पर छापेमारी करने गई थी लेकिन इस क्रम पुलिस को वहां से क्या मिला यह स्पष्ट नहीं हो पाया.
आपको बताते चले कि बड़हरिया विधानसभा के पूर्व जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. वह कभी डांस कर तो कभी पियक्कड़ सम्मेलन करा कर के सुर्खि में आते हैं. फिलहाल इस छापेमारी को लेकर स्थानीय स्तर पर वह चर्चा में फिर आ गए है.