खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
15-Jul-2023 09:02 PM
By SONU
PATNA: बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले से जुड़ी इस वक्त की खबर पटना से आ रही है। जहां बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला सरकार ने किया है। वही एक IAS का भी ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। आशुतोष कुमार वर्मा नवादा के नए डीएम बनाये गये हैं। नवादा डीएम उदिता सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि मातृत्व अवकाश पर जाने के लिए उन्होंने सरकार को आवेदन दे रखी थी। सरकार की तरफ से उनका अवकाश स्वीकृत कर लिया गया है। उनके स्थान पर नए डीएम की पदस्थापना की गई है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा को नवादा डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला सरकार ने किया है। मुंगेर के डीडीसी संजय कुमार को अररिया का डीडीसी बनाया गया है। बिहार राज्य आवास बोर्ड के सचिव अजीत कुमार सिंह पटना को मुंगेर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया हैं। वही लोक संवाद एवं ब्रांड, बिहार उप मिशन निदेशक. बिहार विकास मिशन, मंत्रिमंडल सचिवालय सोमेश बहादूर माथुर को बेगूसराय का डीडीसी बनाया गया है। अररिया के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार को औरंगाबाद का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। सीतामढ़ी के अपर समाहर्ता मुमताज आलम सारण के अपर समाहर्ता बने हैं। गोपालगंज के अपर समाहर्ता संजय कुमार को अरवल भेजा गया है। देखिये तबादले की लिस्ट....



