Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
18-Jun-2023 01:33 PM
By First Bihar
GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया है। BEO का खून से सना शव उनके कमरे में बेड के नीचे से मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। BEO की मौत कैसे हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
दरअसल, इमामगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामसेवक राम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। रविवार को उनका शव कमरे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक BEO रामसेवक राम मधुबनी के रहिका-ककरौल थाना क्षेत्र के फुहरी गांव के निवासी थे और पिछले तीन साल से इमामगंज प्रखंड तैनात थे। इमामगंज बाजार में स्थित अनिल सिंह के मकान में वे बतौर किराएदार रह रहे थे।
रविवार की सुबह से ही रामसेवक सिंह के परिजन उनके मोबाइल पर बात करने के लिए फोन कर रहे थे लेकिन बार बार फोन करने के बावजूद वे फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने बीईओ के करीबी कुछ शिक्षकों को फोन कर यह बात बताई। जिसके बाद शिक्षक बीईओ के कमरे पर पहुंचे और दरवाजे पर दस्तक दी। जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। बीईओ रामसेवक सिंह बेड के नीचे फर्श पर पड़े हुए थे और उनके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। जिस हालत में बीईओ का शव मिला है उसे देखकर इलाके के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।