मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
11-Jun-2023 07:07 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सूरज आग उगल रहा है, कई जिलों का तापमान 43 डिग्री भी पार कर गया है। इस भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। हालांकि मौसम विभाग ने आज राज्य के 10 जिलों में बारिश की आशंका जताई है। इसके बाद भी राज्य के 12 जिले हीट वेव या सीवियर हीट वेव की चपेट में हैं। शनिवार को 43.3 डिग्री के साथ शेखपुरा, औरंगाबाद और भोजपुर में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। पटना में 1.3 डिग्री की कमी के साथ अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री रहा।
वहीं, रविवार से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव आने के प्रबल आसार हैं। रविवार को राज्य के चार जिलों में लू की स्थिति रहेगी जबकि दस जिलों में मेघ गर्जन के साथ आंशिक बारिश हो सकती है। रविवार के बाद पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकतर शहरों में अधिकतम पारा चार डिग्री गिरेगा। साथ ही रविवार को किशनगंज में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 14 जून तक उत्तर बिहार के जिलों में छिटपुट बारिश से राहत मिलेगी। पूर्वी बिहार व आसपास में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बनी है।
मौसम विभाग के तरफ से आज जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार का नाम शामिल है। यहां मेघ गर्जन के साथ आंशिक बारिश हो सकती है। वहीं, पटना, सारण, शेखपुरा और औरंगाबाद में लू की चेतावनी दी गई है।
आपको बताते चलें कि, फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। तो वहीं लू ने लोगों को घर में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि कुछ जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।