ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar Politics: नीतीश के मंत्री रत्नेश सदा का डॉक्टर अवतार, खुले मंच से लोगों को बताने लगे शराब का नफा-नुकसान; बोले- दारू पीने से लीवर खराब हो जाता है

29-Sep-2024 07:24 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार के शराब मंत्री रत्नेश सदा एक कार्यक्रम के दौरान अलग ही अंदाज में नजर आए। लोगों को शराबबंदी के प्रति जागरुक करते हुए मंत्री रत्नेश सदा का डॉक्टर अवतार सामने आ गया। शराब मंत्री ने खुले मंच से लोगों को शराब पीने का नफा-नुकसान बताया और कहा कि अधिक दारू पीने से लीवर खराब हो जाता है।


दरअसल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए 8 साल का लंबा समय बीत गया है। बावजूद इसके शराब के शौकीन लोग कोई न कोई जुगाड़ लगाकर शराब का इंतजाम कर ही ले रहे हैं। हर दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से शराब की खेप पकड़ी जा रही है। आठ साल के भीतर लाखों लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है जबकि न जाने कितने ही लोगों की जान जहरीली शराब पीने से जा चुकी है।


सरकार और पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है और किसी न किसी माध्यम से लोगों के हाथ लग जा रही है। शराबबंदी के बावजूद राज्य में हर दिन शराब की खेप पकड़े जाने के कारण सरकार की फजीहत भी हो रही है। इन्ही सब चीजों को ध्यान मे रखते हुए शराबबंदी के आठ साल पूरे होने पर सरकार ने जन जागरुकता अभियान शुरू किया है।


मद्य निषेध को लेकर आबकारी मंत्री रत्नेश सादा फुलवारी शरीफ में चिलबिल्ली गांव में महादलित बस्ती में पहुंचे थे, जहां उन्होंने शराब के नुकसान के बारे मे लोगों को बताया और एक डॉक्टर की तरह बताया कि शराब पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है। महादलित बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक में मंत्री रत्नेश सदा एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आए।