ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

Bihar Political Crisis : नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Bihar Political Crisis : नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

09-Aug-2022 03:47 PM

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासत से आ रही है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राजभवन पहुंचकर नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने के लिए 12:30 बजे का समय मांगा था। राज्यपाल की तरफ से उन्हें 1 बजे का समय दिया गया था लेकिन अचानक समय में बदलाव कर दिया गया। 4 बजे से पहले ही नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।


राज्यपाल फागू चौहान को इस्तीफा सौंपने के बाद राजभवन से बाहर निकले नीतीश कुमार ने एलान कर दिया कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद बिहार में नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री थे हमने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी से उनकी क्या नाराजगी थी तो वे सवालों को टाल गए। नीतीश कुमार ने कहा कि सभी सांसदों और विधायकों की आम सहमति हैं कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए।


फर्स्ट बिहार ने पहले ही आपको बता दिया था कि बिहार में सियासी उलटफेर होने वाले हैं। हमने बताया था कि नीतीश एक बार फिर बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए महागठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे और आज वहीं हुआ जिसकी जानकारी हमने पहले ही दे दी थी।