Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
09-Aug-2022 12:15 PM
PATNA: बिहार में मची हलचल के बीच इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। नीतीश कुमार की राज्यपाल से मुलाकात से पहले 1:30 बजे बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार BJP कोटे के सभी मंत्री राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौपेंगे।
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में बीजेपी के सभी 16 मंत्री गवर्नर को अपना इस्तीफा सौपेंगे। फिलहाल सभी मंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर बाद बीजेपी के सारे मंत्री राजभवन के लिए रवाना होंगे।
वहीं राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार से मिलने के लिए दो बजे का समय दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से 12.30 बजे से 1 बजे के बीच मिलने का समय मांगा था। जिसके बाद राज्यपाल ने नीतीश कुमार को 2 बजे का समय दिया है।
नीतीश कुमार दोपहर 1 बजे राजभवन पहुंचेंगे और पिछली बार की तरह इस बार भी बिना इस्तीफा दिए पूरी सरकार को बर्खास्त कर देंगे। इसके बाद महागठबंधन के साथ नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी।