Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
20-Jul-2020 03:01 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. कोरोना मरीजों की इलाज के लिए सरकार अपनी ओर से तमाम उपाय करने में जुटी हुई है. कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कोरोना योद्धाओं का प्लाज्मा लिया जा रहा है. प्लाज्मा डोनेशन का अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में अब पुलिस हेडक्वार्टर ने एक पत्र जारी कर उन सभी पुलिसकर्मियों को प्लाज्मा डोनेट करने का आदेश दिया है, जिन्होंने कोरोना को मात दी है. ये लोग दूसरों को संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अपने प्लाज्मा दान करेंगे.
पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी एडीजी, वरीय पुलिस अधीक्षक और एसपी को पत्र लिखा गया है. डोनेशन के लिए पुलिसकर्मियों की एक लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया गया है. इनलोगों क माध्यम से कोरोना संक्रमण को मात दे चुके पुलिसवालों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की गई है. ताकि कोरोना से जूझ रहे अन्य लोगों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से हो सके.
आपको बता दें कि इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के दिशानिर्देशों के आधार पर, एक स्वस्थ मरीज से लिए गए प्लाज्मा का उपयोग अन्य रोगियों के इलाज के लिए 28 दिनों के बाद किया जा सकता है. बिहार में अब तक एसपी से लेकर डीएसपी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इतना ही नहीं पुलिस हेडक्वार्टर के मुताबिक आईजी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.